कारागारों में सुरक्षा और सुधार को प्राथमिकता, VC यूनिट जल्द शुरू करने के निर्देश


महानिदेशक पी.सी. मीना ने की प्रदेश भर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

लखनऊ: कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश के महानिदेशक श्री पी.सी. मीना ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी उपमहानिरीक्षक कारागार, वरिष्ठ अधीक्षक, अधीक्षक एवं प्रभारी अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कारागारों की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और बंदियों के पुनर्वास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।

वीडियो पेशी को बनाएंगे और सुगम
बैठक का मुख्य फोकस न्यायालयों में बंदियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी को प्रभावी बनाना रहा। महानिदेशक ने कारागारों में प्रस्तावित नई VC यूनिट की स्थापना की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावित VC यूनिट तय समयसीमा के भीतर स्थापित कर उन्हें शीघ्र क्रियाशील किया जाए। इससे पेशी प्रक्रिया अधिक दक्ष, समयबद्ध और सुरक्षित हो सकेगी तथा बंदियों को अदालत तक ले जाने में लगने वाला समय और संसाधन भी कम होंगे।

इसे भी पढ़ें.  Noida News: कैफे में घाटा हुआ तो प्रेमी जोड़े ने बना लिया चोर गैंग, दिन में चोरी और रात में पार्टी—पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

आवास और आधारभूत सुविधाओं पर जोर
मीना ने कारागार परिसर में स्थित कर्मचारी आवासों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वार्षिक अनुरक्षण के लिए उपलब्ध बजट का गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए। आवासों और परिसर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए।

सुधार और सुरक्षा दोनों प्राथमिकता
बैठक में बंदियों के पुनर्वास और व्यक्तित्व विकास के लिए चलाए जा रहे सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। महानिदेशक ने इन कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया ताकि बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिल सके।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर निरंतर निगरानी रखी जाए और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि कारागार प्रशासन के लिए सुरक्षा और सुधार दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं और इन दोनों क्षेत्रों में गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें.  गोमतीनगर में मनीष ईटिंग प्वाइंट के रसोइए को मारी गोली

समयबद्ध अनुपालन के निर्देश
बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने और इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर महानिरीक्षक कारागार श्री धर्मेन्द्र सिंह, उपमहानिरीक्षक कारागार श्री प्रदीप गुप्ता, श्री सुभाष शाक्य, श्री पी.एन. पाण्डेय, डॉ. रामधनी, वित्त नियंत्रक श्री आबिद अंसारी तथा वरिष्ठ अधीक्षक श्री रंगबहादुर पटेल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *