Lucknow Road Accident: किसान पथ पर टायर फटने से बोलेरो पलटी, 2 महिलाओं की मौत—7 घायल

राजधानी लखनऊ की आउटर रिंग रोड किसान पथ पर सोमवार शाम को एक भीषण Lucknow Road Accident हुआ। यहां सैरपुर थाना क्षेत्र के रैथा अंडरपास के पास एक गाड़ी का टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। लोधमऊ गांव के निकट किसान पथ पर शाम को यह Lucknow Road Accident हुआ। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को राम सागर मिश्र अस्पताल से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

परिवार मां चंद्रिका देवी मंदिर से लौट रहा था। टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर और लोहे के खंभे से टकरा गया। Lucknow Road Accident में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना सैरपुर थाना क्षेत्र के रैथा अंडरपास के पास हुई है।

इसे भी पढ़ें.  खंडवा में वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 8 से अधिक वनरक्षक घायल

वाहन सवार सभी लोग निगोहां थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला कस्बे के रहने वाले हैं। नवरात्रि में गोमती के बाढ़ के चलते चंद्रिका धाम बंद किया गया था। रविवार सुबह ही मंदिर के कपाट खोले गए थे। ये सभी लोग सुबह बोलेरो में सवार होकर दर्शन के लिए आए थे। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Lucknow Road Accident के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि हादसे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *