कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 192 रुपये सस्ता, लखनऊ में नया रेट 2860.50 रुपये

लखनऊ में 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया रेट 2860.50 रुपये

1 अगस्त से कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने पर दुकानदारों में राहत

देशभर में 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। लखनऊ में पहले 3052.50 रुपये वाला सिलेंडर अब 2860.50 रुपये में मिल रहा है। यानी 192 रुपये की सीधी कटौती।

इस बदलाव से होटल, ढाबे और दुकान मालिकों को तुरंत राहत मिली है। घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अयोध्या के दुकानदार सचिन ने कहा कि थोड़ा और सस्ता हो जाता तो और अच्छी बात होती। फिर भी इतनी कमी से कुछ राहत जरूर मिली है। दीपक जायसवाल का कहना है कि सरकार ने दाम तो घटा दिए, लेकिन बाजार में अभी भी पुराने ऊंचे रेट पर ही सिलेंडर मिल रहा है। अगर बाजार भी उसी रेट पर दे तो फायदा साफ दिखेगा।

🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

मौर्य मिष्ठान भंडार के मालिक दीप नारायण ने बताया कि रेट कम होना अच्छी बात है। पहले बढ़े हुए दाम के बावजूद कुछ लोग मनमानी करते थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 10 प्रतिशत लोग ऐसे थे जो 3 के 13 कर देते थे। अब जब सामग्री के दाम बढ़ेंगे तभी रेट बढ़ाएंगे, वरना नहीं।

इसे भी पढ़ें.  बेतिया में नेशनल लोक अदालत की तैयारी, 3 महीने पुराने ट्रैफिक चालान पर मिलेगी 50% छूट—प्रचार रथ रवाना

कानपुर के दुकानदार विक्की शर्मा और आदित्य साहू ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि खर्च घटेगा तो उत्पाद भी थोड़े सस्ते दिए जा सकेंगे। दिनेश भाल ने कहा कि इससे कर्ज और रोजमर्रा के कामकाज पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

दुकानदारों की मांग है कि क्रूड ऑयल से जुड़ी चीजों के दाम भी कम हों। उनका कहना है कि सरकार अच्छा काम कर रही है, बस थोड़ा और ध्यान दे तो और बेहतर होगा।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने यह कटौती लागू की है। पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे थे। इस बार लखनऊ समेत कई शहरों में 192 रुपये के आसपास की कमी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *