PDA जन पंचायत में सीमा राजभर बोलीं- 40 हजार पेंशन, 300 यूनिट बिजली फ्री देगी सपा सरकार



मोहनलालगंज, लखनऊ। विधान सभा क्षेत्र मोहनलालगंज की ग्राम सभा समेसी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी द्वारा PDA जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा राजभर बागी “भावना” का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस PDA जनसंवाद का आयोजन पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्व. दादा श्री राम स्वरूप सिंह यादव की पुत्रवधू श्रीमती अंजू यादव पत्नी पूर्व प्रधान कुलदीप यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि सीमा राजभर बागी व पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने स्व. दादा राम स्वरूप सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

PDA जन पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत ने की। कार्यक्रम का कुशल संचालन सपा नेता गुड्डू यादव ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद आर.के. चौधरी, पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर भी मौजूद रहे।

सीमा राजभर बागी “भावना” ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार बच्चों की शिक्षा, हक-अधिकार, नौजवानों की नौकरी और महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ कर रही है। स्कूल बंद कराए जा रहे हैं और गांव-गांव दारू के ठेके खुलवाए जा रहे हैं ताकि गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के बच्चे पढ़-लिख न सकें।
उन्होंने वादा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हर महिला को 40 हजार रुपये वार्षिक पेंशन और 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें किसी के बहकावे में नहीं आना है। हमारा हक-अधिकार सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही मिलेगा। इसलिए आपसी मतभेद मिटाकर 2027 में पूर्ण बहुमत से सपा सरकार बनानी है।

सांसद आर.के. चौधरी ने कहा कि संसद में “चंदा चोर गद्दी छोड़” के नारे के साथ भाजपा सरकार को घेरा जा रहा है। दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज पर इस सरकार में सबसे ज्यादा जुल्म हो रहा है। छात्रों, नौजवानों, मजदूरों की कोई सुनवाई नहीं है। इस तानाशाही, भ्रष्टाचारी सरकार को बदलना होगा।

पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने कहा कि वर्तमान सरकार में न बेटियां सुरक्षित हैं और न गरीब किसान-मजदूर। संविधान, लोकतंत्र और बहन-बेटियों की इज्जत बचाने के लिए 2027 में भारी बहुमत से समाजवादी पार्टी को जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष/सांसद प्रतिनिध उमाशंकर वर्मा,  समाजवादी पार्टी महिला सभा राष्ट्रीय महासचिव/पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय लक्ष्मी, प्रेमलता यादव,  राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता सभा श्रवण यादव, विजय प्रकाश यादव, सुमन यादव, सुमन रावत, लक्ष्मी रावत, वीना रावत, जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव, राम किशोर रावत, एडवोकेट राम समुझ रावत, राम सरोहन यादव,  कुलदीप यादव, आजेंद्र यादव, राजकुमार यादव, जब्बार हुसैन, गजराज रावत, लतीफ फारूखी, राजकुमार वर्मा, दिनेश यादव, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव,  अमरेन्द्र यादव बाबा, अशर्फी लाल धीमान, भोला लोधी, ओमकार लोधी, रानू बाबू, मो. हनीफ, बरजोर सिंह यादव, राम सिंह यादव, विजय सिद्धार्थ, मुलायम यादव, राम सनेही यादव, मैकू लाल रावत, मनोज यादव, शनि सिंह यादव, ब्रजेश जायसवाल, योगेश जायसवाल, अभिषेक यादव, सुजीत यादव, उमेश यादव, फूलचंद यादव, राजा राम यादव, राम कृष्ण सोनी, बसन्त रावत, अरिमर्दन रावत, अर्चना रावत, विशाल रावत,  संतराम रावत, हरी शंकर रावत, मो. साहिल, फूलचंद रावत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बुजुर्ग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें.  "Cop of the Month" इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह को डीसीपी दक्षिणी ने किया सम्मानित
Spread the love
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *