कोरी समाज 2027 के चुनाव में करेगा सपा को समर्थन-खेमचंद्र कोरी

बबलू सिंह, जिला संवाददाता फतेहपुर

यूपी /फतेहपुर जिले में एक गेस्ट हाउस में कबीर एकता महासभा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम किया गया जिसके संस्थापक इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी की अगुवाई में आज प्रथम वर्षगांठ का आयोजन किया गया जिसमें सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल सहित तमाम सपाइयों ने भाग लिया। जहां लखनऊ से चलकर फतेहपुर जिले आए अखिल भारतीय युवा कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमचंद्र कोरी ने कहा 2027 विधानसभा चुनाव में PDA के मसीहा अखिलेश यादव की पक्ष में कोरी समाज वोट डालेंगे और मुख्यमंत्री बनाएंगे। वंही उन्होंने कोरी समाज को एक होकर 2027 विधानसभा चुनाव में सपा को वोट डालने की अपील किया। उन्होंने कहा अबकी बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में कोरी समाज सपा के साथ होगा वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को अनुचित वर्ग का वोट के सवाल पर कहा मायावती के समय में कोरी समाज को अनुसूचित वर्ग का प्रमाण पत्र तक नहीं मिल पाता था। उनके शासन के 8 वर्षो तक कोरी समाज को दिक्कते झेलनी पड़ीं। आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद पर कहा वह मेरे भाई हैं वह दलितों की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन कोरी समाज अखिलेश के हाथों को मजबूत करेगा ! कबीर एकता महासभा में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा मोदी और योगी के शासन काल से देश की जनता ऊब चुकी है। अब जनता चाहती है कि अखिलेश मुख्यमंत्री बने।भाजपा ने देश को लूटने के सिवा कुछ नहीं किया आज जनता परेशान है।

Spread the love
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
इसे भी पढ़ें.  IPS की नौकरी ठुकराकर चुनी खेती, इस वैज्ञानिक ने भारत को भूख से आत्मनिर्भर बनाया
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *