ललौली में दबंगों पर रंगदारी-मारपीट का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई गुहार

बबलू सिंह, जिला संवाददाता फतेहपुर

यूपी/ फतेहपुर ज़िले में ललौली थाना क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है। सातआना मोहल्ले की एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर मारपीट और रंगदारी का आरोप लगाया है।
पीड़िता सबीला पत्नी शमी ने बताया कि मोहल्ले के अजमेरी, भोलू, नसीब और समीर गांव में रंगदारी वसूलते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं।
आरोप है कि 7 जुलाई 2026 को शाम करीब 8 बजे जब वह मायके से घर लौट रही थीं तो रास्ते में अजमेरी और भोलू ने उन्हें रोककर गाली दी और पेट में लात मार दी। शोर सुनकर मां नजमा और पिता नफीस बीच-बचाव करने आए तो नसीब और समीर ने डंडे से मां के सिर पर हमला कर दिया जिससे वह बेहोश हो गईं। आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर पिता और सबीला को भी लाठी-डंडों से पीटा। मोहल्लेवालों द्वारा वीडियो बनाने पर आरोपी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सबीला का कहना है कि घटना की सूचना थाने में दी गई लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह एसपी कार्यालय पहुंचकर रपट दर्ज कर आरोपियों को दंडित कराने की मांग कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें.  पूर्व IPS प्रेम प्रकाश ने BJP छोड़ आजाद समाज पार्टी जॉइन की, 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Spread the love
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *