वाराणसी में GST डिप्टी कमिश्नर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी (राज्य) सेक्टर-6 वाराणसी की डिप्टी कमिश्नर अंबिका को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार, 15 जुलाई 2026 को शिकायत मिलने के बाद ट्रैप ऑपरेशन के तहत की गई।

सतर्कता अधिष्ठान की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वाराणसी निवासी अजय कुमार मौर्य, निदेशक ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी की फरवरी 2023 की जीएसटी रिटर्न और विभागीय फाइल के निस्तारण के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार, शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये नकद रिश्वत लेते समय डिप्टी कमिश्नर अंबिका को दादा रेस्टोरेंट के पास, चेतगंज, वाराणसी से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
सतर्कता अधिष्ठान ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच भी जारी है।

इसे भी पढ़ें.  Gopalganj के नए सिंघम IPS Vinay Tiwari - किसान के बेटे से IIT-BHU और UPSC तक का असली सफ़र
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

विजिलेंस विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत तत्काल रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन 9454401866 और 9454401222 पर करें। विभाग ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने दोहराया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *