अज्ञात वाहन की टक्कर से स्विफ्ट के उड़े परखच्चे 2 की मौत 2 रेफर

लखनऊ सुल्तानपुर हाई वे पर एक्सीडेंट के बाद स्विफ्ट कार

लखनऊ के गोसाईगंज में लखनऊ सुल्तानपुर हाई वे पर मारुती सुजुकी शोरूम के सामने देर रात भीषण एक्सीडेंट हो गया। स्विफ्ट कार यूपी 36 एच 7205 को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्विफ्ट कार में चार लोग सवार थे चारों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी गोसाईगंज भिजवाया गया जहां सौरभ यादव पुत्र जगदीश प्रसाद यादव उम्र करीब 21 वर्ष निवासी पड़री मुंशीगंज जनपद अमेठी और अभिषेक यादव पुत्र घनश्याम यादव उम्र करीब 20 वर्ष निवासी पड़री मुंशीगंज जनपद अमेठी को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अजय यादव पुत्र बलराम यादव निवासी पड़री थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी और नितिन यादव पुत्र स्व0ओमप्रकाश उम्र करीब 20 वर्ष निवासी तेजगढ़ थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी को सीएचसी गोसाईगंज से सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

Spread the love
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
इसे भी पढ़ें.  IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने छोड़ा पद, भावुक पोस्ट में लिखा- 'लहुरिया दह की अम्मा का आशीर्वाद जीवन भर साथ रहेगा'
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *