राहुल गांधी ने वैष्णो देवी मंदिर में माथा टेका

राजनीतिक बयानबाजी से बचते नजर आए राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर पहुंचे हुए हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर हैं. राहुल गांधी दोपहर करीब 12.20 जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. वो एयरपोर्ट से सीधे माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं यहां पूजा करने आया हूं इसलिए किसी भी राजनीतिक सवाल पर टिप्पणी नहीं करूंगा। राहुल गांधी कटरा से पैदल यात्रा करके ही मंदिर पहुंचे। उन्होंने किसी भी राजनीतिक सवाल का जवाब नहीं दिया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता शाम को माता वैष्णो देवी की आरती में भी शामिल होंगे। शुक्रवार को वह जम्मू के लिए रवाना होंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. इसके साथ ही वो पार्टी के नेताओं, पूर्व विधायकों और पूर्व मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें.  झांसी सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत, भाई अली से मिलने जा रहा था
राहुल गांधी पैदल यात्रा करते हुए पहुंचे माता के भवन
Spread the love
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *