हनीट्रैप में फंसे थानेदार ने दी जान, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे थे 1 करोड़—महिला समेत तीन गिरफ्तार

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने के थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की मौत का राज अब पूरी तरह खुल चुका है। 29 अगस्त को उन्होंने कचहरी के पास स्थित अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुरुआत में उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई थी, लेकिन अब पुलिस ने इस मामले में बड़े खुलासे किए हैं। उनके बेटे संदीप सिंह की शिकायत के आधार पर हुई जांच में सामने आया कि प्रियंका चौधरी नाम की एक महिला ने पहले थानेदार से दोस्ती बढ़ाई और फिर उनका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह लगातार धमकी देकर उनसे पैसे मांगने लगी। आरोप है कि महिला ने एक करोड़ रुपये की मांग की थी। पैसे न देने की स्थिति में उसने खुद को नुकसान पहुंचाने की भी धमकी दी थी। इस पूरे खेल में प्रियंका के पिता रामनयन चौधरी और एक वकील विजय प्रकाश भी शामिल थे। तीनों मिलकर थानेदार पर लगातार मानसिक दबाव बना रहे थे। इसी परेशानी से तंग आकर सूर्य प्रकाश सिंह ने आखिरकार अपनी जान दे दी।

इसे भी पढ़ें.  CJP की 3 मांगें: Gyanesh Kumar इस्तीफा, चुनाव रोकें, SIR फ्रीज

पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि प्रियंका चौधरी मुंबई के ब्यूटी पार्लर और स्पा में काम कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि वह पहले भी कई लोगों को इसी तरह फंसाकर पैसे वसूल चुकी है। एक डॉक्टर समेत तीन अन्य लोगों से करीब 24 लाख रुपये पहले भी ऐंठे जा चुके थे। रविवार को पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक गाड़ी और कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि थानेदार सूर्य प्रकाश सिंह ने मौत से पहले अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर एक भावुक संदेश लगाया था, जिसमें उन्होंने शांति और प्रेम को पैसे से ज्यादा जरूरी बताया था। अब पुलिस इस पूरे मामले की और गहराई से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Spread the love
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
इसे भी पढ़ें.  "गौहत्या बंद हो, तभी बचेगा भारत" - शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *