छुट्टी पर आए BSF जवान ने पत्नी की फावड़े से की हत्या, 9 साल के बेटे ने देखा मां का खून से लथपथ शव

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के नगला देवजीत गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां छुट्टी पर घर आए एक बीएसएफ (BSF) जवान पर अपनी पत्नी की फावड़े से हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी घर के बाहर बरामदे में जाकर सो गया। रविवार सुबह जब 9 वर्षीय बेटे ने कमरे में जाकर मां को खून से लथपथ देखा तो उसकी चीख सुनकर पूरा गांव मौके पर पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार नगला देवजीत गांव निवासी संजेश यादव सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात है और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग जम्मू में है। वह करीब 10 दिन पहले छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। घर पर उसकी पत्नी नीतू (32 वर्ष) और 9 वर्षीय बेटा निखिल रहते थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात परिवार ने साथ में खाना खाया। इसके बाद पति-पत्नी कमरे में सोने चले गए, जबकि बेटा आंगन में चारपाई पर सो गया। देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद जब नीतू सो गई तो संजेश ने आंगन में रखा फावड़ा उठाकर उसके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें.  कॉरपोरेट धोखाधड़ी रैकेट के अंतरराष्ट्रीय गैंग का खुलासा
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कथित तौर पर घर के बरामदे में जाकर सो गया। रविवार सुबह करीब आठ बजे बेटा निखिल कमरे में पहुंचा तो उसने मां को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर वह जोर-जोर से रोने लगा। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने आरोपी संजेश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के दौरान बेटे निखिल ने पुलिस को बताया कि रात में उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था और उसके पिता नशे की हालत में थे।

इसे भी पढ़ें.  लखनऊ में 250 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर पर छापा; 119 आरोपी गिरफ्तार

मृतका के भाई नवनीत की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति संजेश यादव और उसकी बहन रेखा यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद से ही नीतू को प्रताड़ित किया जाता था। करीब चार साल पहले भी दोनों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था, लेकिन समझौते के बाद नीतू को दोबारा ससुराल भेज दिया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके पति ने की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *