उन्नाव: सई नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, मछली पकड़ने गए थे साथी; परिवार में मचा शोक

उन्नाव: उन्नाव जिले के असोहा क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह दुखद घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उतरौरा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान पितना खेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय सरवन रावत के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, सरवन रावत अपने दो साथियों रामकुमार और सत्तू के साथ मछली पकड़ने के लिए सई नदी पर गया था। साथी मछली पकड़ रहे थे, तभी सरवन नदी में नहाने के लिए उतर गया। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। सरवन को तैरना नहीं आता था, इसलिए वह तुरंत डूबने लगा।सरवन को डूबता देख उसके दोनों साथी रामकुमार और सत्तू उसे बचाने के लिए तुरंत दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों ने किसी तरह ग्रामीणों की मदद ली और सरवन का शव नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना जैसे ही परिवार को लगी, मृतक की मां जदुराई देवी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरवन रावत अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता गंगादीन का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। उसकी बहन की शादी हो चुकी है, लेकिन उसकी मां जदुराई देवी दृष्टिहीन हैं। ऐसे में परिवार पर भारी आर्थिक संकट आ गया है। पूरे गांव में इस घटना से शोक का माहौल छा गया है। परिजन और ग्रामीण सरवन की अचानक मौत पर दुख जता रहे हैं।
Spread the love
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
इसे भी पढ़ें.  वायनाड लैंडस्लाइड का दिल दहला देने वाला वीडियो, तेज बारिश के बीच मलबे में दबे कई लोग
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *