अखिलेश यादव की भगवान विष्णु अवतार वाली तस्वीर के सामने समर्थकों ने किया हवन, वीडियो वायरल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उनके कुछ समर्थक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन करते दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम में रखी गई तस्वीर में अखिलेश यादव को भगवान विष्णु के अवतार के रूप में दर्शाया गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

बताया जा रहा है कि यह आयोजन अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके समर्थकों द्वारा किया गया। वीडियो में कार्यकर्ता विधि-विधान के साथ हवन करते नजर आ रहे हैं, जबकि मंच पर भगवान विष्णु के स्वरूप में प्रस्तुत अखिलेश यादव की तस्वीर रखी हुई दिखाई देती है।

इसे भी पढ़ें.  एडीशनल डीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे को मिला ‘डॉ. तारा सिंह साहित्य राष्ट्रीय सम्मान-2026’

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे समर्थकों की श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स ने इस तरह के आयोजन पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि किसी भी राजनीतिक नेता को भगवान का स्वरूप देना उचित नहीं है।

एक यूजर ने तो यह लिख दिया

“जिस तरह श्रीकृष्ण के जन्म के समय वर्षा हुई थी,

ठीक उसी प्रकार आज अखिलेश भैया के जन्मदिन पर भी बारिश हो रही है।”

फिलहाल इस आयोजन को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है और इसे लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *