ITI Admission 2026: 12 से 17 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया, FREEZE या FLOAT में से चुनें विकल्प—जानें डिटेल

UP ITI Counseling 2026 दूसरे चरण का परिणाम

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ ने प्रदेश में संचालित राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों यानी आईटीआई में सत्र 2026 (छह माह), सत्र 2026-27 (एक वर्षीय) और सत्र 2026-28 (दो वर्षीय) के दूसरे चरण के चयन परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही पहले चरण के आवंटन के बाद उच्चीकरण का चयन परिणाम भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना चयन परिणाम राज्य व्यावसीयक प्रशिक्षण परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in अथवा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की वेबसाइट www.upvesd.gov.in/dte पर जाकर देख सकते हैं। परिषद के अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में प्रवेश की पूरी प्रक्रिया 12 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थियों को दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। अगर अभ्यर्थी का चयन हो गया है, तो उसका बुलावा पत्र वेबसाइट पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाला जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भी चयन की सूचना भेजी जा रही है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ है, उनके लिए उनकी रैंक से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी और उन्हें अगले प्रवेश चरण का इंतजार करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे बुलावा पत्र की प्रति, सभी मूल प्रमाण-पत्र, अंक-पत्रों की प्रतियां, उनकी एक-एक प्रमाणित कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर संबंधित चयनित संस्थान के प्रधानाचार्य से निर्धारित अंतिम तिथि तक संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें.  लखनऊ में 250 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर पर छापा; 119 आरोपी गिरफ्तार

संस्थान में उपलब्ध चयन सूची से अपने चयन का मिलान कराने के बाद ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। प्रवेश के दौरान राजकीय और निजी आईटीआई संस्थानों में अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र में दिए गए विवरण के अनुसार अपडेशन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। अपनी स्थिति के अनुसार अभ्यर्थी को FREEZE यानी स्थिर अथवा FLOAT यानी विस्थापित में से किसी एक विकल्प का चयन करते हुए प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के भीतर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें, ताकि उनका प्रवेश सुनिश्चित हो सके और किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *