Unnao News: फरार सटोरिए अनुराग द्विवेदी के जन्मदिन पर मुफ्त पार्टी का ऐलान, 5 रेस्टोरेंट पर उमड़ी भारी भीड़

फरार सटोरिए अनुराग द्विवेदी ने अपने 26वें जन्मदिन के मौके पर सऊदी अरब से एक मुफ्त पार्टी का ऐलान किया। उसने इंस्टाग्राम पर पार्टी की जानकारी शेयर की, जिसके बाद उन्नाव के पांच रेस्टोरेंटों और दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नवाबगंज क्षेत्र में मुफ्त खाने का ऑफर दिया गया था और अनुराग के लोग पहले ही इन रेस्टोरेंटों को भुगतान कर चुके थे। हाईवे पर स्थित अनंतभोग रेस्टोरेंट पर खासी भीड़ देखी गई। वहीं नवाबगंज में सुभाष चाट वाले के यहां भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। तिवारी समोसे वाले की दुकान से लोगों ने समोसे खाए, जबकि द्वारिका की पूड़ी दुकान से करीब 250 लोग खाना खाकर लौटे।

अनुराग द्विवेदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की कार्रवाई भी हो चुकी है। ED ने उसकी लैंबार्गिनी कार जब्त की थी। अनुराग पर आरोप है कि उसने गेमिंग एप पर क्रिकेट टीम बनाकर सट्टेबाजी की। यही नहीं, अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है। यूट्यूब पर उसके 70 लाख और इंस्टाग्राम पर 24 लाख फॉलोअर्स हैं। वह दुबई में क्रूज पर शादी करने को लेकर भी काफी चर्चा में आया था। फिलहाल वह फरार है और उसके जन्मदिन पर हुई इस मुफ्त पार्टी ने एक बार फिर उसे सुर्खियों में ला दिया है।

Spread the love
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
इसे भी पढ़ें.  दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले कई जगह बम की धमकी
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *