मोहनलालगंज में सपा प्रमुख के जन्मोत्सव पर वृक्षारोपण व भंडारा, उमड़े कार्यकर्ता

सांसद आरके चौधरी व पूर्व विधायक अम्ब्रीश पुष्कर की मौजूदगी में धूमधाम से मना अखिलेश का जन्मदिन


मोहनलालगंज, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम रानीखेड़ा-हरिकंश गढ़ी और नरपतगंज-सरथुआ में सेक्टर प्रभारियों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए। 
रानीखेड़ा में सेक्टर प्रभारी सुरेश कुमार रावत और नरपतगंज में सेक्टर प्रभारी मुलायम यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि सांसद आरके चौधरी और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। 
इस अवसर पर वृक्षारोपण, मिठाई वितरण और भंडारे का आयोजन भी किया गया। आयोजकों ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष/सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा ने की। 
समारोह में अमरेन्द्र यादव बाबा, पार्षद प्रतिनिधि सुनील कुमार रावत, सैनिक प्रकोष्ठ के साथी, मोदनवाल सभा के राष्ट्रीय सचिव सतीश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अशर्फी लाल धीमान, पूर्व प्रधान बुद्धि लाल धीमान, चंद्रशेखर यादव, विजय सिद्धार्थ, राम किशोर यादव, पंकज यादव, लाल बहादुर लोधी, लाल जी यादव, पूर्व प्रधान सुरेश पाल, संतराम रावत, हरी शंकर रावत, जितेन्द्र कुमार, ब्रजरंग गुप्ता, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें.  राम मंदिर चंदा विवाद पर कांग्रेस नेता पवन बंसल ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की

मोहनलालगंज में सपा प्रमुख के जन्मोत्सव मनाते कार्यकर्ता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *