उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने 71 वरिष्ठ सहायकों के तबादले किए, कर्मचारियों के अनुरोध पर जारी हुआ स्थानांतरण आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद, लखनऊ ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यरत 71 वरिष्ठ सहायकों (Senior Assistants) के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। 29 जून 2026 को जारी इस आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण संबंधित कर्मचारियों के व्यक्तिगत अनुरोध के आधार पर किए गए हैं।

जारी आदेश में अलीगढ़, हरदोई, बुलंदशहर, लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, बस्ती, बलिया, खीरी, शाहजहांपुर, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, वाराणसी, बाराबंकी, फतेहपुर, सीतापुर, उन्नाव, रामपुर, रायबरेली, गोंडा समेत कई जिलों के वरिष्ठ सहायकों के स्थानांतरण का विवरण शामिल है।

 

 

उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद : 71 वरिष्ठ सहायकों का स्थानांतरण

क्र. कर्मचारी का नाम वर्तमान जनपद स्थानांतरण जनपद
1 श्रीमती शायना परवीन अलीगढ़ हरदोई
2 श्री दीपक कुमार शर्मा हरदोई अलीगढ़
3 श्री आशीष भारद्वाज अलीगढ़ बुलंदशहर
4 श्री रामगोपाल उपाध्याय बुलंदशहर अलीगढ़
5 श्रीमती स्नेहल देवी लखनऊ कानपुर नगर
6 श्रीमती सोनम दुबे कानपुर नगर लखनऊ
7 श्री राजेश कुमार गौर्थ बस्ती प्रयागराज
8 श्री रघु रमण चौधरी प्रयागराज बस्ती
9 श्री अहमद अली बलिया खीरी
10 श्री संजीव कुमार यादव खीरी बलिया
11 श्री पवन कुमार वर्मा शाहजहांपुर हरदोई
12 श्री मनोज कुमार सिंह हरदोई शाहजहांपुर
13 श्री संजय कुमार गौतम शाहजहांपुर हरदोई
14 श्री भूपेन्द्र गंगवार हरदोई शाहजहांपुर
15 श्री उत्तम सिंह बुलंदशहर सहारनपुर
16 श्री सचिन कुमार चौहान अलीगढ़ मेरठ
17 श्रीमती अंजू रानी अलीगढ़ मेरठ
18 श्री यशवीर सिंह अलीगढ़ मुरादाबाद
19 श्री अनिल कुमार बागपत मुजफ्फरनगर
20 श्रीमती कुसुम यादव बांदा कौशांबी
21 श्री अंशुल कुमार मुजफ्फरनगर बागपत
22 श्रीमती शहनाज खातून मुजफ्फरनगर गाजियाबाद
23 श्रीमती शुभि चौहान लखीमपुर खीरी बिजनौर
24 श्री संजीव कुमार अलीगढ़ मेरठ
25 श्री कुलदीप यादव कानपुर देहात मुरादाबाद
26 श्री पुष्पेन्द्र सिंह लखीमपुर खीरी बाराबंकी
27 श्री चन्द्रपाल कानपुर देहात हापुड़
28 श्री रोहित कुमार झांसी फतेहपुर
29 श्रीमती अर्चना प्रयागराज सीतापुर
30 श्रीमती प्रगति सिंह पीलीभीत गाजियाबाद
31 श्री सुरेन्द्र सिंह बलिया मिर्जापुर
32 श्री सुयश अहमद बलिया वाराणसी
33 श्री सुनील कुमार बलिया सहारनपुर
34 श्री रविन्द्र सिंह बलिया अमरोहा
35 श्री प्रदीप कुमार बलिया सम्भल
36 श्री श्याम सुन्दर बलिया सम्भल
37 श्रीमती सिमरन कौर मुजफ्फरनगर गाजियाबाद
38 श्रीमती नगमा परवीन मुजफ्फरनगर मुरादाबाद
39 श्री नौबहार सिंह सीतापुर मुरादाबाद
40 श्री राजेश कुमार तिवारी हरदोई बरेली
41 श्री सुनील कुमार यादव बांदा प्रयागराज
42 श्री समर सिंह मैनपुरी मुरादाबाद
43 श्री चन्द्रज्योति श्रीवास्तव श्रावस्ती बाराबंकी
44 श्रीमती संगीता रानी सम्भल सहारनपुर
45 श्रीमती साक्षी पाठक सुल्तानपुर वाराणसी
46 श्री पंकज कुमार हरदोई आगरा
47 श्रीमती लता गंगवार सीतापुर मेरठ
48 श्री नन्हू कुमार सिंह कन्नौज फर्रुखाबाद
49 श्री पिंकेश कुमार मथुरा बिजनौर
50 श्री मोहम्मद आलम कादरी बस्ती रामपुर
51 श्री करम सिंह राणा गोंडा खीरी
52 श्री राहुल राजपूत फतेहपुर उन्नाव
53 श्री मनोज कुमार सैनी मेरठ शामली
54 श्री राम औतार रामपुर बरेली
55 श्री गौरव कुमार बस्ती गोंडा
56 श्री शिवांश त्रिपाठी बस्ती रायबरेली
57 श्री वीरेन्द्र सिंह डोलिया बाराबंकी गाजियाबाद
58 श्री रंजीत कुमार कानपुर देहात प्रयागराज
59 श्री वरुण कुमार झांसी फिरोजाबाद
60 श्री गौतम धामा झांसी गाजियाबाद
61 श्री अविनेश प्रजापति बांदा प्रयागराज
62 श्री सतीश कुमार खीरी बाराबंकी
63 श्री अरुण प्रताप सिंह हरदोई मुरादाबाद
64 श्री अमित गुप्ता बलिया कानपुर नगर
65 श्री दीपक कुमार बलिया रामपुर
66 श्री परवेंद्र सिंह बलिया रामपुर
67 श्रीमती नजमा खान हरदोई मुरादाबाद
68 श्रीमती नेह चौधरी हरदोई बरेली
69 सुश्री चेल्सी टिंकल अलीगढ़ गाजियाबाद
70 श्री रवि शंकर विश्वकर्मा सीतापुर जौनपुर
71 श्री असलम हुसैन सीतापुर मुरादाबाद
इसे भी पढ़ें.  जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

राजस्व परिषद ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण कर्मचारियों के स्वयं के अनुरोध पर किए गए हैं। इसलिए उन्हें स्थानांतरण भत्ता (Transfer Allowance) अथवा अन्य संबंधित वित्तीय लाभ देय नहीं होंगे। साथ ही, जिन जिलों में कर्मचारियों की नई तैनाती की गई है, वहां उनकी वरिष्ठता संबंधित संवर्ग की वरिष्ठता सूची में सबसे नीचे निर्धारित की जाएगी।

आदेश में सभी संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नए जनपद में कार्यभार ग्रहण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कार्यभार ग्रहण की सूचना राजस्व परिषद को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

राजस्व परिषद की ओर से यह स्थानांतरण आदेश डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है तथा इसकी प्रति संबंधित जिलाधिकारियों, वरिष्ठ तकनीकी निदेशक एवं अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *