NEET मुद्दे पर राहुल गांधी के धरने को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बड़ा दावा, संसद में चर्चा को तैयार सरकार

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री (प्रधानमंत्री कार्यालय) डॉ. जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के धरने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने कांग्रेस नेतृत्व से बातचीत कर NEET और उससे जुड़े सभी मुद्दों पर संसद में चर्चा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी मांग बदल दी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की नई शर्त रख दी।

डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता अचानक अपने समर्थकों के साथ अकबर रोड के पास धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करते हुए सरकार की ओर से उन्हें और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को बातचीत के लिए मौके पर भेजा गया।

सरकार ने संसद में चर्चा का दिया आश्वासन

जितेंद्र सिंह ने कहा कि बातचीत के दौरान राहुल गांधी से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया गया, क्योंकि वह स्थान धरने के लिए निर्धारित नहीं था और इससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी। उनके अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि यदि सरकार संसद में NEET और उससे जुड़े आंदोलन के सभी मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए तैयार हो जाए तो वह धरना समाप्त कर देंगे।

इसे भी पढ़ें.  प्रेस की आजादी पर दिल्ली हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- पत्रकारिता की आड़ में गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार स्वीकार नहीं
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

Image

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार के शीर्ष नेतृत्व से अनुमति मिलने के बाद राहुल गांधी को सूचित किया गया कि उनकी मांग स्वीकार कर ली गई है और सरकार संसद में इस विषय पर चर्चा के लिए तैयार है।

‘बाद में बदल दी मांग’

डॉ. जितेंद्र सिंह का दावा है कि सरकार की सहमति मिलने के बाद राहुल गांधी ने एक और मांग जोड़ दी। उन्होंने कहा कि अब केवल संसद में चर्चा नहीं, बल्कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का आश्वासन भी चाहिए।

जितेंद्र सिंह के मुताबिक, जब राहुल गांधी को याद दिलाया गया कि उन्होंने शुरुआत में केवल चर्चा की मांग रखी थी, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि अब उनकी मांग बदल गई है।

‘लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता का अपनी बात से पीछे हटना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अब तक NEET मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए नियमों के तहत कोई औपचारिक नोटिस भी नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें.  राम धन का हिसाब किताब? राम मंदिर निर्माण में खर्च 2370 करोड़, 3264 करोड़ कुल दान से प्राप्त, मंदिर संचालन पर 391 करोड़ खर्च!

उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार NEET परीक्षा और उससे जुड़े सभी विवादों पर संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।

हालांकि, राहुल गांधी या कांग्रेस की ओर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के इन दावों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *