पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, एक श्रद्धालु की मौत; 50 से ज्यादा भर्ती

पुरी (ओडिशा): जगन्नाथपुरी में चल रही ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को भारी भीड़ में भगदड़ जैसे हालात बन गए। दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ा डांडा क्षेत्र में जब भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथ यात्रा निकली तो अपार भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के दबाव में सांस लेने में तकलीफ होने लगी। घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 100 श्रद्धालुओं को सांस लेने में दिक्कत हुई।

52 श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 52 श्रद्धालुओं को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड को सक्रिय कर दिया गया है और अतिरिक्त चिकित्सकीय टीम को तैनात किया गया है। सूचना मिलते ही स्पेशल रेस्क्यू यूनिट (SRU) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने भीड़ भरे इलाके से श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू किया। पुलिस और प्रशासन की अतिरिक्त टीम भी भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात है।
रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही सख्त इंतजाम किए गए थे, लेकिन अपार भीड़ के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिखी। पुरी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्थिति पर नजर रखने के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी घटना पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Spread the love
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
इसे भी पढ़ें.  अंबेडकरनगर में घर से निकले 25 कोबरा के बच्चे और एक नाग, घंटों की मशक्कत के बाद पकड़े गए
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *