प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई देश की पहली Hydrogen Train को हरी झंडी, जींद-सोनीपत रूट पर होगी सेवा

Hydrogen Train

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश की पहली Hydrogen Train को हरी झंडी दिखाई। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा विकसित यह ट्रेन अब हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलेगी। रेल मंत्रालय के अनुसार, जींद-सोनीपत सेक्शन को इस प्रोजेक्ट के लिए पायलट रूट चुना गया है। इस 89 किलोमीटर लंबे रूट पर ट्रेन नंबर 74010/74009 के रूप में संचालित होगी।

हाइड्रोजन ट्रेन की खासियतें

  • निर्माण: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई
  • रूट: जींद से सोनीपत (89 किमी)
  • अधिकतम स्पीड: 75 किलोमीटर प्रति घंटा
  • पावर: 10 कार वाले ट्रेनसेट में दो ड्राइविंग पावर कार, कुल 2,400 किलो वॉट पावर
  • ईंधन: हाइड्रोजन (भारत में पहली बार)

ट्रेन के लिए जींद में स्वदेशी हाइड्रोजन स्टोरेज और रीफ्यूलिंग सुविधा विकसित की गई है। पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (PESO) ने भी स्टोरेज और डिस्पेंसिंग के लिए आवश्यक लाइसेंस जारी कर दिया है।ट्रेन के स्टॉपट्रेन जींद और सोनीपत के बीच कुल 12 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें शामिल हैं:
जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंबेवा, ईशापुर खेरी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, राभरा, लाठ, मोहना हरियाणा और बड़वासनी।

इसे भी पढ़ें.  आयरलैंड ने भारत को दूसरे टी20 में हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा

समय सारणी

  • ट्रेन नंबर 74010 (जींद → सोनीपत): जींद से सुबह 7:40 बजे रवाना, सोनीपत दोपहर 9:40 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 74009 (सोनीपत → जींद): सोनीपत से दोपहर 10:40 बजे रवाना, जींद दोपहर 1:00 बजे पहुंचेगी।

इस ट्रेन के संचालन के साथ भारत जर्मनी, जापान, चीन और अमेरिका जैसे देशों के चुनिंदा समूह में शामिल हो गया है, जो हाइड्रोजन आधारित स्वच्छ रेल परिवहन प्रणाली पर काम कर रहे हैं।रेल मंत्रालय ने इसे भारत के रेलवे इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। यह परियोजना न केवल पर्यावरण अनुकूल है बल्कि भविष्य में डीजल इंजनों पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *