विषय : पत्रकारपुरम चौराहे के निकट मारपीट एवं फायरिंग की घटना के संबंध में।
विवरण : लखनऊ मे शाम 7 बजे थाना गोमतीनगर क्षेत्रान्तर्गत पत्रकारपुरम चौराहे के निकट मनीष ईटिंग प्वाइंट के पास अंकित राठौर अपने साथी राम मोहन दीक्षित पुत्र ज्ञानेन्द्र कुमार, निवासी 2/729 विनयखण्ड, , लखनऊ के साथ चाय की दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान प्रणव शुक्ला पुत्र शरद चन्द्र शुक्ला निवासी 3/322 विनम्रखण्ड, लखनऊ, अभय प्रताप सिंह, विष्णु स्वरूप द्विवेदी तथा उनके अन्य 06-07 साथी वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर अंकित राठौर एवं उसके साथियों के साथ मारपीट करने लगे।सूचना प्राप्त होते ही थाना गोमतीनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर देखकर अधिकांश आरोपी फरार हो गए, जबकि प्रणव शुक्ला को मौके से हिरासत में ले लिया गया । घटना में प्रणव शुक्ला तथा राम मोहन दीक्षित को चोटें आई हैं, जिन्हें चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। प्रारम्भिक कार्रवाई के दौरान ही अभय प्रताप सिंह अपने अन्य साथियों के साथ पुनः मौके पर आया और बाइकों से जाते समय फायरिंग करी। इस दौरान मनीष ईटिंग प्वाइंट में कार्यरत रसोइया अखिलेश पुत्र सुभाष, निवासी जनपद बाराबंकी की पीठ में गोली लग गई। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन परीक्षण किया जा रहा है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।
