आयरलैंड ने भारत को दूसरे टी20 में हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा

आयरलैंड ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। आयरलैंड ने भारत का दो मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ कर इतिहास रचा है। आयरलैंड ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट में भारत से सीरीज जीती है। मेजबान टीम ने रविवार को दूसरे मुकाबले में एक रन से रोमांचक जीत हासिल की। आयरलैंड ने 155 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही जुटा पाई। भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए 20 रनों की जरूरत मगर 18 ही बने। तिलक वर्मा ने मुश्किल वक्त में अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से दमदार साथ नहीं मिला। उन्होंने 46 गेंदों में 55 रन जुटाए। उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला। आयरलैंड के लिए जय मूंद्रा और मैथ्यू होलार्ड ने तीन-तीन विकेट झटके। मैथ्यू हम्फ्रीज और हैरी टैक्टर ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने खराब आगाज किया। ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पहले ओवर में आउट हो गए। दोनों का खाता नहीं खुला। कप्तान श्रेयस अय्यर (7 गेंदों में 10) भी ज्यादा देर नहीं टिके। तीनों को जय मूंद्रा ने अपने जाल में फंसाया। ईशान किशन ने 11 गेंदों में 12 रनों का योगदान दिया। वह रनआउट हुए। 19 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अक्षर पटेल (18 गेंदों में 14) के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की। भारत की आधी टीम 74 रन पर ढेर हुई। तिलक ने शिवम दुबे (16 गेंदों में 20) के संग छठे विकेट के लिए 35 रनों की पार्टनरशिप की और भारत को 100 के पार पहुंचाया। तिलक 18वें ओवर में मैथ्यू होलार्ड का शिकार बने। उन्होंने इसी ओर में सूर्यांश शेडगे (1) को पवेलियन की राह दिखाई। हर्षित राणा (10 गेंदों में 21, दो चौके, एक छक्के) ने कुछ देर भारत की जीत की उम्मीदें रखीं लेकिन आखिरी ओवर में पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। प्रिंस यादव (नाबाद 6) ने अंतिम गेंद पर छक्का मारा।

आयरलैंड ने मिडिल ओवरों में की कमाल की बल्लेबाजी
अक्षर पटेल और यादव ने हार्ड लेंथ, शॉर्ट बाल और अच्छे वेरिएशन के साथ कसी हुई गेंदबाजी की। आयरिश पारी का घटनाक्रम पहले मैच जैसा ही रहा। जहां भारत ने 50 रन के अंदर तीन विकेट ले लिए थे, लेकिन बाद में मेजबान टीम ने मध्य ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी की थी। 48 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद जब कैलिट्ज बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने समझदारी से उन गेंदबाजों को निशाना बनाया जिनकी गेंदों पर आसानी से हिट किया जा सकता था।

सूर्यांश शेडगे ने एक ओवर में लुटाए 22 रन
पदार्पण कर रहे सूर्यांश की आसान मीडियम-पेस गेंदों पर छोटी स्क्वायर बाउंड्री के ऊपर से एक ही ओवर में 22 रन बनाए गए। शुरुआत में हर्षित राणा ने हैरी के भाई टिम टेक्टर को मिड-विकेट पर कैच कराया। टिम पुल-शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए थे। अर्शदीप सिंह ने अडायर को गुड लेंथ पर ऐसी गेंद फेंकी जिसका पीछा करते हुए वह आउट हो गए।

जय मूंदड़ा ने भारतीय टीम को किया परेशान
आयरलैंड की तरफ से खेल रहे भारतीय पासपोर्ट धारक जय मूंदड़ा ने एक बार फिर श्रेयस अय्यर की टीम को परेशान किया। भारतीय गेंदबाजों ने इस बार आयरिश टीम को सिर्फ 154 रनों पर रोक दिया था लेकिन पिछले मैच में भारतीय टीम को झकझोरने वाले जय मूंदड़ा ने यहां भी अपने शुरुआती दो ओवर में ही विकेटकीपर संजू सैमसन, ओपनर अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। भारतीय टीम ने सिर्फ 19 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद इशान किशन भी 35 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

तिलक वर्मा ने लगाया अर्धशतक
भारत की आधी टीम 74 रनों पर पवेलियन लौट चुकी थी। अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके शिवम दुबे ने तिलक के साथ साझेदारी की लेकिन वे 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने 45 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए। वे 46 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए।

हर्षित राणा की कोशिश के बावजूद हारा भारत
भारत के लिए अंत में हर्षित राणा ने भारत को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कुछ बड़े शॉट्स भी लगाए लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 10 गेंदों पर 21 रन बनाए लेकिन भारत को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें.  एमके स्टालिन का बड़ा दावा, विजय सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *