फतेहपुर की बेटी ने जीता 1.80 लाख का iPhone, GK सवाल का दिया सही जवाब

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की होनहार छात्रा आकर्षिता ने अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर चुकी और वर्तमान में एमए की पढ़ाई कर रही आकर्षिता ने फतेहपुर में आयोजित एक बड़े इवेंट में गिवअवे में आईफोन 18 प्रो जीत लिया। इस जीत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि डैजलर मेकअप स्टूडियो और पूरा जिला गर्व महसूस कर रहा है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर के होटल रेमेडियन में एडी एंटरटेनमेंट द्वारा एक इवेंट आयोजित किया गया था, जिसमें प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकूट समेत कई जिलों से करीब 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

इस इवेंट में कानपुर मोबाइल्स की ओर से ऑरेंज इकॉनमी को बढ़ावा देने के लिए गिवअवे रखा गया था, जिसमें रैपिड जीके के सवाल पूछे गए थे। आकर्षिता ने बताया कि उनसे पांच सवाल किए गए थे, जिनमें से एक सवाल था कि भारतीय कृषि के जनक कौन हैं। उन्होंने बिना किसी झिझक के सबके सामने सही जवाब दिया और किस्मत का साथ मिला कि उन्हें विजेता चुन लिया गया। आकर्षिता ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सहेली रचना के कहने पर फतेहपुर की मशहूर मेकअप एकेडमी डैजलर मेकअप स्टूडियो में कोर्स कर रही हैं। शुरुआत में वह इस इवेंट में हिस्सा लेने से हिचकिचा रही थीं, लेकिन एकेडमी की शिक्षिका हिना खान ने उन्हें प्रेरित किया, जिसके बाद उन्होंने हिस्सा लिया और जीत हासिल की।

इसे भी पढ़ें.  सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के लिए दिल्ली पुलिस का 30 सेकेंड का ऑपरेशन, सामने आई पूरी रणनीति

वहीं डैजलर एकेडमी की ओनर हिना खान और महजबीं खान ने अपने स्टूडियो में आकर्षिता को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उनकी एकेडमी के लिए बड़े गर्व की बात है कि उनकी छात्रा ने न सिर्फ अपना बल्कि पूरे जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है। आकर्षिता की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसला और मेहनत हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *