CJP की 3 मांगें: Gyanesh Kumar इस्तीफा, चुनाव रोकें, SIR फ्रीज

कॉकरोच जनता पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें सौरव दास ने बड़े ऐलान के साथ तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली मांग में उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और कहा कि उनके खिलाफ तुरंत आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाए। साथ ही यह सवाल भी उठाया कि ज्ञानेश कुमार को ये सब करने का आदेश किसने दिया, इसका जवाब दिया जाना चाहिए। दूसरी मांग में पार्टी ने आने वाले सभी चुनावों को तुरंत रोकने, SIR को फ्रीज करने और जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट बहाल करने की बात कही। तीसरी मांग में उन्होंने 2023 के उस कानून को रद्द करने की मांग की, जिसके तहत भारत के चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति होती है। उन्होंने कहा कि इसकी जगह एक नया कानून बनाया जाए, जो जनता का भरोसा जगा सके और जिसमें सिविल सोसाइटी के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित हो।

सौरव दास ने आरोप लगाया कि देश के युवाओं के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है और पार्टी इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र जांच आयोग का गठन किया जाना चाहिए, जो जनता में भरोसा पैदा करे और SIR से जुड़ी सभी निर्णय लेने की प्रक्रियाओं की जांच करे। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट भी जिम्मेदार है, इसलिए पार्टी सुप्रीम कोर्ट से मांग करती है कि SIR से जुड़ी सभी फाइलों और निर्णय प्रक्रिया से संबंधित सभी दस्तावेजों को तुरंत जब्त करके कोर्ट की कस्टडी में रखा जाए। उनका कहना था कि ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि आगे कोई यह न कह सके कि चुनाव आयोग की इमारत में आग लग गई और फाइलें जल गईं या गायब हो गईं।

इसे भी पढ़ें.  पूर्व IPS प्रेम प्रकाश ने BJP छोड़ आजाद समाज पार्टी जॉइन की, 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

इस मौके पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ किया कि उनका किसी भी विपक्षी दल से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस, टीएमसी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी या किसी भी अन्य पार्टी के लिए काम नहीं कर रहे हैं। उनका कहना था कि वे सिर्फ देश के युवाओं के लिए काम कर रहे हैं और उन्हीं के हितों की रक्षा के लिए यह अभियान चला रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *