फतेहपुर में पत्नी ने पति को चारपाई से बांधकर लगाया करंट, डंडे से हमला कर की हत्या की कोशिश

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में एक महिला पर अपने ही पति की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला ने पहले पति के सिर पर डंडे से हमला किया और फिर उसे चारपाई से बांधकर बिजली का करंट लगा दिया। समय रहते परिजनों के पहुंचने से युवक की जान बच गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, परसदेपुर गांव निवासी संजीव तिवारी का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी रन्नो से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने कथित तौर पर डंडे से पति के सिर पर कई वार कर दिए। हमले में संजीव गंभीर रूप से घायल होकर अर्धबेहोश हो गया।

आरोप है कि इसके बाद महिला ने घायल पति को रस्सी से चारपाई पर बांध दिया और बिजली के तारों की मदद से उसे करंट देने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि महिला का मकसद पति की जान लेना था।

इसे भी पढ़ें.  यूपी पुलिस विभाग में फेरबदल, 125 DSP के ट्रांसफर: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखें किसे कहां मिली तैनाती
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN

घटना के दौरान संजीव की चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने तुरंत उसे चारपाई से मुक्त कराया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही औंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी रन्नो को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें.  सागर में शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन फरार, नकदी और गहने लेकर जीजा संग भागने का आरोप

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना के कारणों और पारिवारिक विवाद के पीछे की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी तो थी, लेकिन कोई नहीं सोच सकता था कि मामला हत्या के प्रयास तक पहुंच जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *