मासिक समीक्षा बैठक में हरिओम पटेल ने दी नई जिम्मेदारियां

लखनऊ। अपना दल एस जनपद लखनऊ की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन मोहनलालगंज विधानसभा के बिकौली ग्राम मे जिला अध्यक्ष हरिओम पटेल की अध्यक्षता मे सम्पन्न की गई। कार्यक्रम का आयोजन राहुल वर्मा ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मंच राम कुमार पटेल व विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश सचिव साहकारिता मंच आर के पटेल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष युवा मंच राहुल पटेल ने किया। कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल पटेल, जिला महासचिव अजमेर पटेल, राम सिंह धीमान, जिला कोषाध्यक्ष महेश वर्मा, जिला सचिव सुरेश कुमार जोगी, दुस्यंत वर्मा, मोहम्मद रफ़ी, जिला अध्यक्ष किसान मंच दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष व्यापार मंच विकास पटेल, जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक मंच विजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच मोहम्मद रियाज, विकास यादव एवं हनुमान प्रसाद समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयुष वर्मा वा राम प्रसाद रावत ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता ली। राहुल वर्मा को जिला उपाध्यक्ष युवा मंच के पद पर मनोनीत किया गया ।

Spread the love
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
इसे भी पढ़ें.  BMW कार के सीक्रेट लॉकर से 26 लाख बरामद
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *