चित्रकूट गैंगरेप केस में तीसरा आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, इंस्टाग्राम वीडियो बनाकर किया था वायरल

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में नीट की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और वारदात का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद तीसरे और अंतिम आरोपी जीतेंद्र उर्फ भोले पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस सनसनीखेज मामले के तीनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पुलिस के अनुसार भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा जंगल के पास तीसरे आरोपी की लोकेशन मिली थी। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही राघवेंद्र के हाथ में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के घुटने में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल सिपाही और आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया था। लगातार 72 घंटे तक चले अभियान में 18 स्थानों पर लगे 374 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। करीब 6 हजार मोबाइल कॉल और लोकेशन का विश्लेषण किया गया, जबकि 58 संदिग्धों से पूछताछ की गई। गिरफ्तार आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके पास से एक बाइक और तमंचा भी बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़ें.  IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने छोड़ा पद, भावुक पोस्ट में लिखा- 'लहुरिया दह की अम्मा का आशीर्वाद जीवन भर साथ रहेगा'
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

यह मामला 22 जुलाई का है। मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपने 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी के साथ चित्रकूट की देवांगना घाटी घूमने आई थी। आरोप है कि वहां तीन युवकों ने नाबालिग को बंधक बना लिया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसने राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने उसकी सहायता नहीं की। बाद में डायल 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच में यह भी सामने आया कि युवती की नाबालिग युवक से दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों पहले भी कई बार मिले थे। घटना वाले दिन दोनों ने जानकीकुंड के एक मेडिकल स्टोर से सामान खरीदा था और बेड़ी पुलिया के पास से बीयर की दो कैन भी ली थीं। पुलिस ने घटनास्थल से बीयर की कैन समेत अन्य सामान बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें.  लखनऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी! CEIR से 100 मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने भी सख्त रुख अपनाया है। आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने चित्रकूट पहुंचकर पुलिस से अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने वन विभाग को जंगल क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाने और पर्यटन स्थलों के आसपास शराब व गुटखा की दुकानों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *