काशी में BJP की महारैली: नितिन नबीन की पहली जनसभा की तैयारी शुरू, योगी-हिमंत समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की पहली ऐतिहासिक जनसभा काशी के रोहनिया में होने जा रही है। यह जनसभा 7 अक्टूबर को जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बागेश्वरी मंडल की एक अहम बैठक महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अगुवाई में गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में हुई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के साथ की गई। इस मौके पर तय किया गया कि वडनगर से आने वाली सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। वडनगर से 10 राज्यों से होते हुए 500 सेवा यात्रा यात्री काशी पहुंचेंगे।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा में मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से अपील की कि हर मंडल से कम से कम 1,000 कार्यकर्ता जनसभा स्थल पर पहुंचें। कार्यकर्ताओं को लाने-ले जाने के लिए पहले से तय जगहों पर बसें और अन्य साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। सेवा यात्रा 6 अक्टूबर को काशी पहुंचेगी। बाइकर्स के स्वागत के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में वेलकम पॉइंट बनाए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता फूलों की बारिश और ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ यात्रियों का स्वागत करेंगे।

इसे भी पढ़ें.  खंडवा में वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 8 से अधिक वनरक्षक घायल

7 अक्टूबर की सुबह सभी बाइकर्स संपूर्णानंद यूनिवर्सिटी में इकट्ठा होंगे। यहां महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उनका तिलक, फूलों का गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर स्वागत करेंगी। इसके बाद यात्री बस से मैदागिन चौराहे तक जाएंगे और वहां से पैदल काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे। काशी विश्वनाथ धाम जाते समय 51 महिलाएं सिर पर कलश लेकर सेवा यात्रा करने वालों के आगे-आगे चलेंगी। महानगर महासचिव पूजा दीक्षित को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के बाद तीर्थयात्री मैदागिन से बस से रोहनिया के गोकुलधाम जाएंगे और वहां से जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *