प्रयागराज हाईकोर्ट में आज आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम से जुड़े मामलों में अहम सुनवाई होनी है। अब्दुल्लाह आजम के दो पैन कार्ड से संबंधित मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इसके अलावा आजम खां की ओर से दायर याचिकाओं पर भी कोर्ट में सुनवाई होनी है। दोनों ने रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को चुनौती दी है। इस मामले में आज आपराधिक पुनरीक्षण याचिका यानी क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर सुनवाई होगी। आजम खां ने 10 साल की सजा को चुनौती दी है, जबकि अब्दुल्लाह आजम को 7 साल की सजा मिली है। दोनों ने अलग-अलग आपराधिक याचिकाएं दाखिल की हैं।
इस सुनवाई से दोनों को राहत मिलने और सजा पर रोक लगने की उम्मीद है। पिता-पुत्र दोनों ने अलग-अलग क्रिमिनल रिवीजन याचिकाएं दायर की हैं, जिन पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस पूरे प्रकरण में उच्च न्यायालय का रुख आने वाले दिनों में दोनों नेताओं के राजनीतिक और कानूनी भविष्य के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल सभी की नजरें हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी हुई हैं, और देखना होगा कि कोर्ट दोनों की याचिकाओं पर क्या फैसला सुनाता है।
