“Cop of the Month” इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह को डीसीपी दक्षिणी ने किया सम्मानित



लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना गोसाईंगंज के प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह को जून 2026 के लिए ‘Cop of the Month’ चुना गया है। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट कार्य, अनुशासित नेतृत्व, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की प्रभावी निगरानी, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण और बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली के लिए प्रदान किया गया।  “ऑब्जेक्टिव SHO असेसमेंट प्रणाली” में सर्वाधिक 10,728 अंक प्राप्त हुए जिसके लिए पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अमित कुमार आनंद (आईपीएस) द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। गोसाईगंज प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली से न केवल अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन को साबित किया, बल्कि पूरे थाने की टीम को भी प्रेरित किया है। डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी प्रकार जनसेवा और पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।

Spread the love
इसे भी पढ़ें.  मोटे ब्याज और प्रोसेसिंग फीस पर लोन देने वालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *