भदोही को मिली बड़ी सौगात: 1340 करोड़ की 112 परियोजनाएं, कारपेट एक्सपो के गोल्डन जुबली में CM योगी करेंगे शिरकत

भदोही के लिए रविवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों को 1,340 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली 112 विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। इसके साथ ही अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सीधा लाभ पहुंचाया जाएगा। यह ऐलान ऐसे समय हुआ है जब भदोही में एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल हैंडमेड कारपेट ट्रेड फेयर इंडिया कारपेट एक्सपो का स्वर्ण जयंती संस्करण आयोजित होने जा रहा है। सीएम योगी इस भव्य आयोजन का उद्घाटन करेंगे और कारपेट इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपोर्टर्स, सेलर्स और एंटरप्रेन्योर्स से सीधी बातचीत करेंगे।

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन चुका है और राज्य का निर्यात 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। पिछले 10 वर्षों में राज्य के निर्यात में लगभग 2.27 गुना की बढ़ोतरी हुई है और इसमें भदोही के कालीनों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भदोही की प्रतिभा को कभी अपना रास्ता खुद बनाना पड़ता था, लेकिन आज सरकार इसके लिए विकास, बाजार और अवसरों के नए दरवाजे खोल रही है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जिन हाथों ने भदोही के कालीनों को दुनिया तक पहुंचाया, वे ही हाथ 2017 से पहले बुनियादी सुविधाओं और अवसरों के लिए तरसते रहे थे। आज डबल-इंजन सरकार के तहत उसी कारीगरी को विकास और वैश्विक बाजार से जोड़ा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें.  JPSC घोटाले में पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत—जेल में ही रहना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया में भदोही के हस्तनिर्मित कालीनों की मांग सबसे ज्यादा है, जिससे वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश की कारीगरी को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि कारीगरों के हुनर का सम्मान, कारोबार का विस्तार, युवाओं के लिए रोजगार और भदोही की खुशहाली, यही नए उत्तर प्रदेश में विरासत और विकास के संगम की नई पहचान है। इंडिया कारपेट एक्सपो के गोल्डन जुबली एडिशन के दौरान सीएम योगी कारपेट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे। भदोही के कारीगरों और कालीन कारोबार से जुड़े उद्यमियों के लिए यह आयोजन बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे उन्हें नए बाजारों और अवसरों से जुड़ने का मौका मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि 112 परियोजनाओं की सौगात से भदोही और आसपास के इलाकों में विकास को नई रफ्तार मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *