झांसी सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत, भाई अली से मिलने जा रहा था

झांसी सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत

प्रयागराज/झांसी। माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अबान के साथ उसके दोस्त सोनू की भी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, अबान अहमद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था। अली फिलहाल झांसी जेल में बंद है और उससे मुलाकात के लिए अबान ने पहले ही पर्ची कटवा रखी थी। हादसे में घायल लोगों की पहचान एहजाम, उमर और जाहिद के रूप में हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंछ भेजा। वहां डॉक्टरों ने अबान अहमद और सोनू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें.  कर्मचारी बोला ‘चारा ढो लो’… तो मोगा के शख्स ने 31 लाख की नई इनोवा पर सच में चारा लादकर बैल से खिंचवा दी!
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि शुरुआती जांच में कार की तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि वाहन चला रहे मोहम्मद जाहिद का इलाज जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कार में कौन किस सीट पर बैठा था। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

अबान अहमद की मौत की सूचना उसके परिवार को दे दी गई है। परिजन झांसी के लिए रवाना हो गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा, जिसके बाद प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अतीक अहमद के परिवार की बात करें तो उसके पांच बेटे थे। सबसे बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद है, जबकि अली अहमद झांसी जेल में बंद है। तीसरे बेटे असद अहमद की अप्रैल 2023 में झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। चौथा बेटा एहजाम परिवार के साथ है, जबकि अब सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें.  अज्ञात वाहन की टक्कर से स्विफ्ट के उड़े परखच्चे 2 की मौत 2 रेफर

अब इस घटना के बाद लोगों की नजर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर भी टिकी है, जो लंबे समय से फरार हैं। चर्चा है कि क्या वह बेटे के जनाजे में शामिल होंगी या नहीं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *