गुरु पूर्णिमा पर डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने सात मंदिरों में किया पूजन, संतों का सम्मान कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

जौनपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाजसेवी डॉ. वेद प्रकाश सिंह (राजू भईया) ने जौनपुर क्षेत्र के सात प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन और पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों के महंतों और पुजारियों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया तथा उन्हें अंगवस्त्र और संत रविदास का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलन कर भारतीय संस्कृति, गुरु परंपरा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु का सम्मान हमारी परंपरा की सबसे बड़ी पहचान है।

इस अवसर पर मंदिर परिसरों में बेल, पीपल, बरगद और नीम जैसे धार्मिक और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का भी रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु, संत और प्रकृति के प्रति सम्मान ही समाज को मजबूत और संस्कारित बनाता है। पर्यावरण संरक्षण भी हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें.  "गौहत्या बंद हो, तभी बचेगा भारत" - शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

डॉ. सिंह ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और सद्भाव को बढ़ावा देने का अवसर भी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और समाजसेवी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *