नाली के पानी के विवाद में युवक की हत्या, लखनऊ पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में नाली के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गोसाईगंज थाना पुलिस और दक्षिणी जोन की सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए लोहे का पाइप, सरिया और पांच लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना में घायल युवक आजाद की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर गोसाईगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने उनके पति के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान वादिनी, उसके पुत्र प्रदीप और देवर सरजू के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल किया गया।

🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
इसे भी पढ़ें.  लखनऊ उत्तर को ₹1.45 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमिपूजन
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में चार विशेष टीमों का गठन किया गया। साथ ही सर्विलांस सेल को भी जांच में लगाया गया। तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र और मैनुअल जांच के आधार पर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामसुचित, अभिषेक, चन्द्रिका प्रसाद, सुमित कुमार, मोहम्मद हसीब, अमित कुमार और राजकरन के रूप में हुई है। सभी आरोपी गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर टिकनियामऊ गांव के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक आजाद और उनके बीच घर के बाहर बनी नाली से पानी की निकासी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान आजाद ने हैंडपंप का हत्था निकाल दिया था, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। झगड़े के दौरान आजाद को गंभीर चोटें लगीं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें.  4-स्टार Hilton Garden Inn Lucknow के ब्रेकफ़ास्ट बुफे के वीडियो पर उठे सवाल, पेस्ट्री पर मच्छर दिखने का दावा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक स्टील का पाइप, एक लोहे की सरिया और पांच लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद हसीब, चन्द्रिका प्रसाद और रामसुचित के खिलाफ पहले से भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *