गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजे जाने से गुस्साई युवती ने थाने में पी ली फिनायल, इलाज के बाद बची जान

गोरखपुर के चौरीचौरा थाने में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने थाने परिसर में ही अपने पर्स से फिनायल निकालकर पी ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां समय रहते इलाज शुरू होने से युवती की जान बच गई।

देवरिया जिले की रहने वाली इस युवती का चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार निवासी धनंजय निषाद से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती ने आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया गया। इस मामले में दो दिन पहले ही मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे युवती अचानक थाने पहुंची और आरोपी से मिलने की जिद करने लगी। जब पुलिसकर्मियों ने बताया कि आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल जा चुका है और मुलाकात के लिए जेल प्रशासन के नियमों का पालन करना होगा, तो युवती भड़क गई और फिनायल पी ली।

इसे भी पढ़ें.  एडीशनल डीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे को मिला ‘डॉ. तारा सिंह साहित्य राष्ट्रीय सम्मान-2026’
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, फिलहाल युवती की हालत सामान्य है और वह पूरी तरह खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *