फतेहपुर में उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का विस्तार, विपिन पटेल बने जिलाध्यक्ष, फर्जी संगठन पर होगी कार्रवाई

रिपोर्ट: बबलू सिंह, संवाददाता, फतेहपुर

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (UPIA) ने फतेहपुर जिले में संगठन को मजबूत करने और औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से विपिन पटेल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का ऐलान जिले के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रोहिताश सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

नियुक्ति पत्र में कहा गया कि संगठन के संविधान और प्रदत्त अधिकारों के तहत विपिन पटेल को फतेहपुर जिले में संगठन के विस्तार, उद्योग एवं उद्यमियों के हितों की रक्षा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई कि वह प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए जिले में संगठन को मजबूत करेंगे और उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रोहिताश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ नए उद्योगों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा योजना के माध्यम से युवाओं को ₹5 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें स्वरोजगार और उद्योग स्थापित करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराने और नए उद्योग स्थापित कराने में सहयोग कर रहा है।

इसे भी पढ़ें.  कारागारों में सुरक्षा और सुधार को प्राथमिकता, VC यूनिट जल्द शुरू करने के निर्देश

रोहिताश सिंह ने फतेहपुर में उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नाम पर कथित रूप से फर्जी संगठन चलाने के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने व्यापारियों और उद्यमियों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि संगठन के नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन पटेल के साथ महामंत्री प्रमोद पटेल, उपाध्यक्ष जागेश वर्मा, धर्मेंद्र यादव सहित कुल आठ पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर भाजपा महामंत्री पुष्पराज पटेल, कुलदीप भदौरिया, स्वरूप राज सिंह जुली सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *