
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में चोरी की घटना का त्वरित एवं सफल अनावरण करते हुए 3 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के कब्जे से पीली/सफेद धातु के आभूषण और स्कूटी की चेचिस बरामद की गई है। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक दिनांक 04.07.2026 को वादी मुकदमा अनिल कुमार पुत्र स्व0 जय प्रकाश निवासी सेक्टर, 10B/B-44/F-24 पीएम आवास थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के मकान ताला व लाकर तोड़कर पत्नी के जेवर चोरी कर लिये गये है।
दिनांक 11.07.2026 को वादिनी मुकदमा दीपिका पाण्डेय पत्नी सुशील पाण्डेय सिंह नि0 वार्ड नं.3 नगर पंचायत मुसाफरखाना ब्लाक सी हाल पता T08B4,H.NO-G5 बसेरा 1 सेक्टर 8 थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोरो द्वारा वादिनी की स्कूटी UP36 B2 899 T.V.S Bigo चोरी कर ली गयी है।
उक्त दोनो तहरीर के आधार पर क्रमशः मु0अ0सं0 417/2026 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात, मु0अ0सं0 438/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) द्वारा थाना स्तर पर कुल 2 टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा वादी के साथ तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई तथा मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ दिन पूर्व चोरी की दोनो घटनाओ में एक गिरोह का हाथ था और वह सब अभी कुछ देर में चोरी के समान के साथ जी-20 चौराहा से उतरटिया रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग पर शहीद पथ पुल के नीचे की तरफ से आने वाले हैं और स्कूटी की चेचिस कबाड़ी को व चोरी का जेवर किसी व्यक्ति को बेचने जा रहे हैं मौके से पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर चोरी गये सामान के साथ 3 व्यक्तियो को हिरासत मे लिया गया ।
अभियुक्तगण के पास से उक्त बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये अभियुक्त 01- सन्दीप कश्यप पुत्र रामसिंह को मु0अ0स0 438/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व मु0अ0स0 417/2026 धारा 305(a)/331(3)/317(2) बीएनएस 02- अभियुक्त फुरकान बरकत पुत्र बरकत अली को मु0अ0स0 438/2026 धारा 317(2) बीएनएस व मु0अ0स0 417/2026 धारा 317(2) बीएनएस 03- अभियुक्त तौसिफ पुत्र सहजाद को मु0अ0स0 417/2026 धारा 317(2) बीएनएस में अभियुक्तगणो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पूछताछ विवरण एंव माड्यूस आपरेंडी-
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो से कडाई से पूछतांछ करने पर बताया गया कि साहब मैं (तौसिफ) ज्वैलरी बनाने का कारीगर हूँ लगभग एक सप्ताह पहले सन्दीप कश्यप और फुरकान मुझसे मिलकर कुछ सोने की ज्वैलरी दिया था सन्दीप ने बताया था इसे मै चोरी करके लाया हूँ और बेचने के लिये फुरकान से सम्पर्क कर तुम्हारे पास आये हैं सन्दीप कश्यप और फुरकान द्वारा दी हुई सोने की ज्वैलरी को मैने गला दिया था तथा चांदी के जेवर अपने पास बांटकर रख लिये थे । जो टुकडा मेरे पास से मिला था यह उसी ज्वैलरी का गलाया हुआ टुकडा है। आज हम लोग चोरी का समान बेचने की फिराक में थे तभी आप लोगो ने पकड लिया व संदीप द्वारा बताया गया कि दिनांक 24.06.2026 को मैने स्कूटी स्कूटी संख्या UP36 B 2899 चोरी की थी तथा स्कूटी के पार्ट मैने और फुरकान ने मिलकर रास्ते में चलते फिरते कबाड़ी को बेच दिये थें किन्तु उसने चेचिस नही खरीदा था क्योकि उस पर चेचिस नम्बर पड़ा था आज स्कूटी की चेचिस बेचने के लिये कबाडी की तलाश कर रहे थे। तभी आप लोगो ने पकड लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. संदीप कश्यप पुत्र रामसिंह निवासी म0न0 84/121 कटरा मकबूल गंज थाना कैसरबाग लखनऊ उम्र 22 वर्ष
2. फुरकान बरकत पुत्र बरकत अली निवासी म0न0 84/123 कटरा मकबूलगंज थाना कैसरबाग लखनऊ उम्र 29 वर्ष
3. तौसिफ पुत्र सहजाद निवासी म0न0 81/75 कटरा मकबूलगंज थाना कैसरबाग लखनऊ उम्र 31 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
• अभियुक्त संदीप कश्यप के विरुद्ध कुल-05 अभियोग पंजीकृत हैं-
मु0अ0स0 438/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ
मु0अ0स0 417/2026 धारा 305(a)/331(3)/317(2) बीएनएस थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ
मु0अ0सं0 83/2023 धारा 380/411 भादवि थाना हुसैनगंज लखनऊ
मु0अ0सं0 124/2026 धारा 305(a)/317(2) बीएनएस थाना पीजीआई लखनऊ
मु0अ0सं0 66/2023 धारा 380/411 भादवि थाना नाका हिन्डोला लखनऊ
अभियुक्त फुरकान बरकत के विरुद्ध कुल-02 अभियोग पंजीकृत हैं-
मु0अ0स0 438/2026 धारा 317(2) बीएनएस थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ
मु0अ0स0 417/2026 धारा 317(2) बीएनएस थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ
अभियुक्त तौसिफ के विरुद्ध कुल-01 अभियोग पंजीकृत हैं-
मु0अ0स0 417/2026 धारा 317(2) बीएनएस थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ
व्यवसाय-
1. अभियुक्त संदीप कश्यप द्वारा चावमीन का ठेला लगाता है।
2. अभियुक्त फुरकान द्वारा बर्लिंग्टन शापिंग स्कावायर की देखरेख का काम करता है।
3. अभियुक्त तैसिफ द्वारा ज्वैलरी बनाने का कारीगर है।
बरामदगी-
01 अदद पीली धातु का गलाया हुआ टुकडा
10 जोडी विछुआ सफेद धातु
01 जोडी पायल सफेद धातु की टूटी हुई
स्कूटी संख्या UP36B2899 का चेचिस संख्या MD626AG41E1L01201, T.V.S Bigo

