यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

तबादला सूची के अनुसार सुश्री सुप्रभा वर्मा को राजस्व विभाग के सचिव पद से हटाकर भगायुक्त (उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. सारिका मोहन को चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर महानिरीक्षक, निबंधन बनाया गया है, जबकि नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधन से चिकित्सा शिक्षा विभाग का महानिदेशक एवं सचिव बनाया गया है।

सरकार ने दीपा रंजन को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से विशेष सचिव, संस्कृति विभाग बनाया है। रिया केजरीवाल को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जग प्रवेश को विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग नियुक्त किया गया है।

जिलों में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। राकेश कुमार पटेल को मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़, ओजस्वी राज को नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम, आलोक कुमार को मुख्य विकास अधिकारी, बलिया, अजय कुमार गौतम को अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद प्रथम, तथा संजय कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, इटावा बनाया गया है।

इसके अलावा कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। शासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Spread the love
इसे भी पढ़ें.  लखनऊ जेल से तीन बंदियों की रिहाई, पयाम-ए-इंसानियत फोरम ने भरा ₹12 हजार का जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *