दखिना टोल प्लाजा पर लगी वाहनों की लंबी कतारे

टोल कर्मियों की लापरवाही से लगा लंबा जाम

दखिना टोल प्लाजा पर लगा लंबा जाम

लखनऊ में गुरुवार शाम को रायबरेली हाईवे स्थित निगोहां के दखिना टोल प्लाजा पर भीषण जाम लगा रहा जिसमें आधे घंटे तक छोटे-बड़े सैकड़ो वाहन लंबी कतारों में फंसे रहे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोल प्लाजा पर कई लेनों का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो रहा है, जिसके चलते वाहनों की लंबी लाइनें लग गई हैं। राहगीरो का आरोप है कि टोल कर्मियों की लापरवाही के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है, जबकि मौके पर टोल व्यवस्था संभालने के पर्याप्त प्रयास दिखाई नहीं दे रहे हैं जिससे जाम के कारण हाईवे पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। NHAI  के अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेकर टोल प्लाजा की व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए ।

Spread the love
🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN
इसे भी पढ़ें.  AI Jobs Update: AI नौकरियां छीन रहा है तो क्यूँ है फ्रेशर्स परेशान, एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *