यूपी पुलिस विभाग में फेरबदल, 125 DSP के ट्रांसफर: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखें किसे कहां मिली तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गुरुवार दोपहर 125 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के तबादले कर दिए। तबादला सूची में बड़ी संख्या उन अधिकारियों की है, जिन्हें हाल ही में निरीक्षक से पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया था। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, रेलवे पुलिस, प्रशिक्षण संस्थानों और विशेष शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार मुरादाबाद में तैनात पुलिस उपाधीक्षक कमलेश कांत को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं सहारनपुर के शिव ठाकुर को मेरठ भेजा गया है। मंजरी राव को बलिया का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है, जबकि शिल्पा वर्मा को कन्नौज में नई तैनाती मिली है।

सरकार ने कई अधिकारियों को रेलवे पुलिस और पीएसी में भी नई जिम्मेदारियां दी हैं। अशोक कुमार सिंह को संत कबीर नगर से स्थानांतरित कर गोरखपुर रेलवे में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं इमरान खान को ललितपुर से प्रयागराज स्थित एसएसएफ की तीसरी वाहिनी में सहायक सेनानायक नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र सिंह यादव को पीएसी लखनऊ से पुलिस अकादमी मुरादाबाद में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें.  सुल्तानपुर को 819 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

तबादला आदेश में कमिश्नरेट प्रणाली के अंतर्गत नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा और लखनऊ सहित कई कमिश्नरेट में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इसके अलावा विभिन्न जनपदों, प्रशिक्षण निदेशालय, अभिसूचना, सुरक्षा मुख्यालय, साइबर मुख्यालय और रेलवे पुलिस इकाइयों में भी व्यापक स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *