अंबेडकरनगर में घर से निकले 25 कोबरा के बच्चे और एक नाग, घंटों की मशक्कत के बाद पकड़े गए

OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र स्थित आजनपारा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर एक साथ 25 कोबरा के बच्चे और एक बड़ा नाग दिखाई दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, आजनपारा गांव निवासी दिनेश विश्वकर्मा के बच्चों ने मिट्टी की दीवार वाले घर में कई छोटे-छोटे सांपों को रेंगते हुए देखा। बच्चों के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आसपास रखे कूड़े-करकट को हटाने पर कोबरा के कई बच्चे दिखाई दिए। इसी दौरान एक बड़ा कोबरा भी नजर आया, जो तुरंत दीवार की दरार में जाकर छिप गया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद जगतपुर गांव से सपेरा राजित राम कनौजिया को बुलाया गया। उन्होंने कई घंटे की मशक्कत के बाद एक-एक कर कुल 25 कोबरा के बच्चों को सुरक्षित पकड़ा और उन्हें डिब्बे में रखा।

इसे भी पढ़ें.  मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे हादसा, ट्रेलर से टकराई वॉल्वो बस; 4 की मौत, 27 घायल

इसके बाद खपरैल वाले हिस्से को हटाकर बिल में छिपे बड़े कोबरा को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। सपेरे ने सभी सांपों को पकड़ने के बाद उन्हें नजदीकी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद घर के लोगों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और पूरे गांव में दिनभर इस घटना की चर्चा होती रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *