ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा, बोले- मानसून सत्र में सपा के कई सांसद NDA में हो सकते हैं शामिल

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। वाराणसी में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि संसद के आगामी मानसून सत्र में समाजवादी पार्टी के कई सांसद एनडीए में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सपा के कई सांसद उनके संपर्क में हैं और इस राजनीतिक बदलाव की शुरुआत बलिया से हो सकती है।

“सपा के कई सांसद संपर्क में हैं”

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उनके मुताबिक, समाजवादी पार्टी के कई सांसद मौजूदा परिस्थितियों से असंतुष्ट हैं और वे एनडीए के साथ आने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने किसी भी सांसद का नाम सार्वजनिक नहीं किया।

परिसीमन और महिला आरक्षण पर भी दिया संकेत

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक से जुड़े अहम विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर आगे बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें.  उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 9 स्मार्टफोन बरामद; 6 आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या चढ़ावा मामले पर विपक्ष को घेरा

अयोध्या चढ़ावा मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मामले की जांच जारी है और प्रारंभिक जांच के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

उन्होंने कांग्रेस नेता अजय राय का नाम लेते हुए कहा कि यदि वे अब अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे हैं तो यह भी देखा जाना चाहिए कि इससे पहले वे कब गए थे। राजभर ने आरोप लगाया कि इस समय अयोध्या जाने वाले कई विपक्षी नेता श्रद्धा से ज्यादा राजनीति करने के उद्देश्य से वहां पहुंच रहे हैं।

बृजेश सिंह के चुनाव लड़ने पर क्या बोले?

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के चुनाव लड़ने संबंधी बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अभी इस विषय पर उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में टिकट की मांग की जाती है तो पार्टी नेतृत्व उचित समय पर निर्णय लेगा।

इसे भी पढ़ें.  ललौली में दबंगों पर रंगदारी-मारपीट का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई गुहार

राजीव राय और अरविंद राजभर की बयानबाजी पर प्रतिक्रिया

घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय और अरविंद राजभर के बीच चल रही बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जनता जनप्रतिनिधियों को विकास के लिए चुनती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता लगातार बयानबाजी कर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *