सीतापुर के कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा तानिया ठीक हुई, बहराइच में हुआ इलाज—परिजन बोले, सीएचसी में नहीं मिला उचित उपचार

सीतापुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रेउसा की कक्षा-8 की छात्रा तानिया की हालत अब ठीक है। शनिवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे बहराइच रेफर किया गया था, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। अस्पताल में उसका एक्स-रे और ब्लड जांच कराया गया, जिसमें कुछ गंभीर सामने नहीं आया। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा को अब कोई परेशानी नहीं है और वह पूरी तरह से ठीक है।

जानकारी के मुताबिक रेउसा निवासी मोहम्मद सफीउल्ला की बेटी तानिया शनिवार दोपहर लंच करने के बाद खांसी की शिकायत करने लगी। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। विद्यालय ने तुरंत उसकी मां को सूचना दी। मां और वार्डन उसे सीएचसी रेउसा ले गए, जहां डॉक्टरों ने तीन इंजेक्शन दिए और एक घंटे तक निगरानी में रखा। हालत गंभीर देखकर उसे बहराइच के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बहराइच में जांच और इलाज के बाद छात्रा की तबीयत सामान्य हो गई।

इसे भी पढ़ें.  फतेहपुर की बेटी ने जीता 1.80 लाख का iPhone, GK सवाल का दिया सही जवाब

हालांकि छात्रा के परिजनों ने सीएचसी रेउसा में उचित उपचार न मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर वहां सही इलाज मिल जाता, तो बच्ची को बहराइच तक न ले जाना पड़ता। घटना के बाद विद्यालय में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि आवासीय विद्यालय में बच्चों के खानपान और स्वास्थ्य की नियमित निगरानी होनी चाहिए, ताकि अचानक तबीयत खराब होने पर तुरंत इलाज मिल सके। फिलहाल छात्रा की हालत स्थिर है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *