लखनऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी! CEIR से 100 मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के साइबर सेल, जोन दक्षिणी ने एक बार फिर अपनी कुशलता का परिचय दिया है। पुलिस आयुक्त श्री तरुण गाबा एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती अपर्णा कुमार के निर्देशन में साइबर सेल की टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न जनपदों और राज्यों से कुल 100 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।पुलिस उपायुक्त दक्षिणी श्री मोहम्मद मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण और अपर पुलिस उपायुक्त श्री रल्लापल्ली वसंथ कुमार के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क की मदद से इन मोबाइलों को ट्रेस किया गया। बरामद फोन वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान लौट आई। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने लखनऊ पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।गौरतलब है कि वर्ष 2026 में अब तक लखनऊ पुलिस साइबर सेल कुल 347 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी कुल कीमत लगभग 61 लाख रुपये है। सभी फोन उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए जा चुके हैं।

मोबाइल खोने पर क्या करें?

अगर आपका मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत प्ले स्टोर से UPCOP ऐप डाउनलोड करें। ऐप में लॉगिन करने के बाद FIR सेक्शन में Register Lost Article पर क्लिक कर विवरण भरें। इसके बाद CEIR सेक्शन में जाकर खोए/चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करवाएं और नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।
लखनऊ पुलिस का यह अभियान न सिर्फ तकनीकी दक्षता को दर्शाता है, बल्कि आम नागरिकों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को भी सामने लाता है। CEIR पोर्टल के प्रभावी उपयोग से खोए हुए मोबाइलों को वापस दिलाने का यह सराहनीय प्रयास लगातार जारी है।

Spread the love
इसे भी पढ़ें.  UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में जलभराव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *