संविधान मान दिवस पर सपा का कार्यक्रम, जिलाध्यक्ष बोले- ‘युवाओं ने सरकार का अहंकार तोड़ा, जनता बदलेगी सत्ता’

रिपोर्ट: बबलू सिंह, संवाददाता, फतेहपुर

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को फतेहपुर स्थित 50 नंबर रेलवे ब्रिज के पास पार्टी कार्यालय में संविधान मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और लोगों को संविधान की प्रतियां वितरित की गईं। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महासचिव मंजरयार अली, हुसेनगंज विधायक उषा मौर्य, सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, महिला जिलाध्यक्ष संगीता पासवान सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुई।

🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
JOIN →

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 26 जुलाई को संविधान मान दिवस मनाने की परंपरा वर्ष 1924 से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि कोल्हापुर के राजा छत्रपति शाहू जी महाराज ने दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया था।

इसे भी पढ़ें.  कॉरपोरेट धोखाधड़ी रैकेट के अंतरराष्ट्रीय गैंग का खुलासा

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और हाल के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सुरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं की ताकत के सामने किसी भी अहंकारी सरकार का टिक पाना संभव नहीं है। उनके अनुसार, इतिहास में जब-जब सरकारें अहंकार में डूबी हैं, तब-तब जनता ने उन्हें जवाब दिया है।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि “देश के युवाओं ने इस अहंकारी सरकार का अहंकार तोड़ने का काम किया है। आने वाले समय में देश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।”

उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों की जीत बताते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और लोकतंत्र में जनता की ताकत सबसे बड़ी होती है।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और युवाओं के अधिकारों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *