राजधानी लखनऊ में रियल एस्टेट कंपनी अंबे वैली करियर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अवैध प्लॉटिंग का खेल

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में अंबे वैली करियर प्राइवेट लिमिटेड रियल एस्टेट कंपनी की प्लॉटिंग परियोजना को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आए हैं। स्थानीय नागरिकों और विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर दावा किया गया है कि नगर पंचायत अमेठी और ग्राम पंचायत रहमतनगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग की गई है। आरोप है कि संबंधित प्लॉटिंग का लेआउट और नक्शा जिला पंचायत लखनऊ से स्वीकृत नहीं है। साथ ही परियोजना का रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम(रेरा) में पंजीकरण नहीं होने की भी बात सामने आई है। इतना ही नहीं, कुछ ग्राहकों ने आरोप लगाया है कि भुगतान के बावजूद उन्हें अब तक प्लॉट का कब्जा नहीं दिया गया। राजधानी में कई रियल एस्टेट कंपनियां अवैध प्लॉटिंग कर के ग्राहकों को फंसा रही है और उनका मेहनत का पैसा लेकर फरार हो जाती है।

🔔 हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर
हमारे WhatsApp Group से जुड़ें
इसे भी पढ़ें.  Amit Shah: योगी राज में खत्म हुआ माफिया, अब यूपी बना निवेश का पसंदीदा ठिकाना—ODOP वेबसाइट लॉन्च
JOIN →
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *